-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे का पार्टी से इस्तीफा
मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। सागर जिले की खरई विधानसभा सीट के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुरई क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खराब व्यवहार होने का कारण बताते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखा है।
अरुणोदय चौबे खुरई विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे। उन्हें कमलनाथ समर्थक माना जाता था। मगर कुछ समय से चौबे पार्टी संगठन से नाराज थे। उनके खिलाफ अपराधिक मामला चल रहा था और बताया जा रहा है कि इस वजह से राजनीतिक दबाव भी बन रहा था। सागर जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में चौबे के होने की बात कही जा रही है और आज उनके इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वे भाजपा की सदस्यता ले लेंगे।
कमलनाथ को पत्र लिखकर छोड़ी पार्टी
चौबे ने कमलनाथ को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होने से खुद को दुखी बताया है। कहा है कि इस वजह वे पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वे वरिष्ठ उपाध्यक्ष और टीकमगढ़ जिले के प्रभारी पद के साथ कांग्रेस की सदस्यता भी छोड़ रहे हैं।




Leave a Reply