मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक दलों ने शंखनाद शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जबलपुर मे प्रियंका गांधी से चुनावी बिगुल बजाया तो भाजपा आज बालाघाट में रानी दुर्गावती गौरव यात्रा से चुनाव मैदान में उतरी है। इसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करना थी लेकिन मौसम की वजह से वे इसमें शामिल नहीं हो सके और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से दुनिया में आज का भारत से शक्तिशाली बनकर उभरा है। मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो सड़कें नहीं थीं। गड्डम-गड्ढा था। पीने का पानी नहीं था। किसान की गरमी की धान नहीं खरीदी जाती थी लेकिन अगले साल से भाजपा किसानों से यह धान भी खरीदी जाएगी। कांग्रेस के समय 18 प्रतिशत पर कर्ज मिलता था लेकिन भाजपा ने इसे केवल दो फीसदी पर दिया। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के आने पर कर्ज माफी के नाम पर किसान को कर्जदार बनाया और भाजपा ने ब्याज माफी दी है। किसान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह हजार देना शुरू किया था और मध्य प्रदेश में सरकार ने चार हजार दिया तो साल में दस हजार रुपए दिए गए। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश सरकार ने किसान को चार हजार रुपए बढ़ाकर छह हजार किए। यह सब कांग्रेस नहीं कर सकती है। छात्राओं के साथ छात्रों को भी स्कूटी देने का वादा मुख्यमंत्री चौहान ने चुनाव पूर्व एक और वादा करते हुए कहा कि हायर सेकंडरी स्कूल में अब तक छात्राओं को पहला स्थान पाने पर स्कूटी दी जाती थी लेकिन अगले साल से अब छात्रों को भी स्कूटी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि बहनों को कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया लेकिन पिछले दिनों लाड़ली बहना योजना में एक हजार रुपए प्रति माह देना शुरू कर दिया है। मगर कमलनाथ सरकार ने बेगा, भील, भारिया आदिवासियों को जो रुपए दिए जाते थे, वे बंद कर दिए। संबल योजना बंद कर दी। चौहान ने कहा कि चुनाव की बेला पर वे अब बहनों को आश्वास्त करना चाहेंगे कि एक हजार रुपए को बढ़ाते-बढ़ाते तीन हजार रुपए प्रति महीने कर दिया जाएगा। सरकार के खजाने में जनता के लिए कमी नहीं है। नौजवानों के लिए सीखो कमाओ योजना भी ला रहे हैं और नौकरियां भी सृजित की जा रही हैं। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया। पांच यात्राएं निकालेंगी वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरव यात्राएं निकालेंगी। पांच यात्राएं निकलेंगी जो 26 जून को शहडोल पहुंचेंगी। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल पहुंचेगे। आज बालाघाट से गौरव यात्राओं को सीएम चौहान ने हरी झंडी देकर रवाना किया। ये गौरव यात्राएं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में निकली हैं जो शहडोल पहुंचेंगी।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि भोपाल मेट्रो के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा 220 केवी सबस्टेशन गोविंदपुरा, भोपाल में 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार - 24/01/2026
प्रदेश के सभी 71 हजार 930 मतदान केंद्रों पर रविवार 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल - 24/01/2026
Leave a Reply