कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब केवल मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में बचे हैं। तीसरा नामांकन पत्र भरने वाले केएन त्रिपाठी का पर्चा अवैध पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। अब आठ अक्टूबर को नाम वापसी की तारीख के बाद यह तय होगा कि खड़गे-थरूर के बीच मतदान होगा या इनमें से कोई एक निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन पत्र भरने के बाद उनकी आज छंटनी की गई जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का नामांकन पत्र वैध पाया गया। केएन त्रिपाठी में कमी पाए जाने पर उसे अवैध घोषित कर निरस्त कर दिया गया। अब आज की स्थिति में खड़गे और थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष की चुनावी लड़ाई होना है। हालांकि अभी आठ अक्टूबर को नाम वापसी तक समीकरण में बदलाव हो सकता है और किसी भी एक प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने पर निर्विरोध चुनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
Leave a Reply