-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव सहायता करूंगा: गौतम
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की उचित एवं न्याय संगत मांगों के निराकरण के लिए वे सदैव तत्पर हैं और अपने स्तर पर वे यथासंभव सहायता करेंगे। गौतम रविवार को मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संघ ने कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग के संबंध में एक ज्ञापन में भी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा।
श्री गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियांे की कई समस्याएं है लेकिन उन सभी समस्याओं के एक ही हल है कि विभिन्न विभागों में कार्यरत स्थाईकर्मियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिक को स्थाई कर दिया जाए। श्री गौतम ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चैहान जी के नेतृत्व में सरकार ने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। कोरोना काल में 30 जून तक जिन कर्मचारियों की कोरोना से मृत्यु होने पर अनुकंपा देने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है।
श्री गौतम ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाया कि विधानसभा के अगामी सत्र में कर्मचारी संघ के पदाधिकारी विधानसभा आएं, वहां मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक कराकर इस मामले में नीतिगत निर्णय कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।




Leave a Reply