कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव सहायता करूंगा: गौतम

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की उचित एवं न्याय संगत मांगों के निराकरण के लिए वे सदैव तत्पर हैं और अपने स्तर पर वे यथासंभव सहायता करेंगे। गौतम रविवार को मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संघ ने कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग के संबंध में एक ज्ञापन में भी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा।

श्री गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियांे की कई समस्याएं है लेकिन उन सभी समस्याओं के एक ही हल है कि विभिन्न विभागों में कार्यरत स्थाईकर्मियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिक को स्थाई कर दिया जाए। श्री गौतम ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चैहान जी के नेतृत्व में सरकार ने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। कोरोना काल में 30 जून तक जिन कर्मचारियों की कोरोना से मृत्यु होने पर अनुकंपा देने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है।

श्री गौतम ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाया कि विधानसभा के अगामी सत्र में कर्मचारी संघ के पदाधिकारी विधानसभा आएं, वहां मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक कराकर इस मामले में नीतिगत निर्णय कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today