कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस नेता वहां के चुनाव प्रचार को लेकर आमने-सामने हो गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी गई स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर मध्य प्रदेश के नेता एक-दूसरे दलों की नीति पर कटघरे में खड़ा करने के लिए वॉकयुद्ध छेड़े हैं। रिपोर्ट में पढ़िये दोनों दल के नेता एक-दूसरे की किन खामियों को उजागर कर रहे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस नेताओं की नजरें हैं क्योंकि इसके बाद दोनों ही पार्टियों के नेतृत्व का यहां होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएगा। ऐसे में कर्नाटक चुनाव में भाजपा और कांग्रेस नेतृत्व के उठाए जा रहे कदमों पर मध्य प्रदेश के नेता नजरें गाड़े हैं। आज निर्वाचन आयोग को पार्टी नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी दी है तो मध्य प्रदेश के नेता यहां की दृष्टि से उसकी समीक्षा करने में जुट गए हैं।
कांग्रेस के किसी भी नेता का नाम नहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्टार प्रचारकों में मध्य प्रदेश के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। 40 स्टार प्रचारकों में न पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम है न वहां के कभी प्रभारी महासचिव रहे दिग्विजय सिंह या पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी या अरुण यादव का नाम नहीं है। जबकि कमलनाथ करीब 40 साल तक केंद्रीय संगठन व केंद्र सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। वहीं, 40 स्टार प्रचारकों की सूची में राज बब्बर, कन्हैया कमार जैसे नेताओं के नाम भी हैं। इसको लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने चुटकी लेते हुए ट्वीट भी किया है।
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम दूसरे नंबर पर वहीं, भाजपा की कर्नाटक विधानसभा के स्टार प्रचारक सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम दूसरे नंबर होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन रिमोट कंट्रोल से चल रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम स्टार प्रचारकों में शीर्ष पर है तो भाजपा में दूसरे नंबर पर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांगलादेश के ढाका में आयोजित एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप-2025 में भारत के तीरंदाजों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव न - 17/11/2025
भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और मतदाता–हितैषी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि Enumeration Phase क - 17/11/2025
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को दीर्घकालिक रूप से पूर्ण करने और राज्य में विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में मध्य - 17/11/2025
Leave a Reply