कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 60 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज करने से मध्य प्रदेश की राजनीति पर सीधा असर दिखाई दिया है। कांग्रेस जहां चुनाव रुझान के बाद से ही हमलावर नजर आई तो भाजपा सांप सूंघने जैसी स्थिति में पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से लेकर पार्टी का कार्यकर्ता मुखर हो गया है। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को 136 सीटें मिलने के बाद रात को ही बसवाराज बोम्मई राज्यपाल थावरचंद गहलोत को इस्तीफा देने पहुंच गए थे। वहां कांग्रेस में उत्सव का माहौल था तो मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया जाता रहा। भाजपा कार्यालय में सन्नाटा परसा रहा। कांग्रेस कर्नाटक की जीत के लिए अपने राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे को श्रेय देने में जुटे रहे।
भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव नतीजों को जोड़ा कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों को जोड़ा है और जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से यात्रा गुजरी थी वहां पिछले 2018 विधानसभा चुनाव की तुलना में 10 सीट ज्यादा कांग्रेस को मिली। इस बार 15 सीटें कांग्रेस को मिलीं जो 2018 में केवल पांच सीटें कांग्रेस के पास थीं। अब कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा वाली विधानसभा सीटों पर फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है। कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि मध्य प्रदेश में भी अब सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि यहां भी बजरंगवली का कांग्रेस को आशीर्वाद मिलेगा। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में जिन आठ सीटों पर चुनाव प्रचार करने गए थे, उनमें से छह सीटों पर बीजेपी हारी है। शिवराज वहां पार्टी के लिए पनौती बने।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश की प्रगति को दिशा देने के लिए लोकतंत्र का मजबूत होना जरूरी है। लोकतंत्र की मजबूती का आधार ईमानदार, नीति और कर्तव्यपरक मतदाता ही है। इसके लिए जरूरी है क - 25/01/2026
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक म - 25/01/2026
Leave a Reply