भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के विधायकों के पार्टी छोड़ने की चर्चा पर भाजपा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में अब तक 38 विधायक बागी हो चुके हैं। वे अज्ञात आशंका से भयग्रस्त हैं। मगर भाजपा ने कमलनाथ को भरोसा दिलाया कि भाजपा ऐसा कुछ नहीं करती है।
शिवराज सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर यह तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अज्ञात आशंका से अपने नेतृत्व पर उंगली उठने की वजह से चिंतित है। उनके कारण अब तक 38 विधायक बागी हो चुके हैं। एक महीने पहले ही 17 विधायकों ने हाल ही में क्रॉस वोटिंग की थी। उनकी चिंता स्वाभाविक है और उन्होंने कहा कि वे अपने विधायकों की गिनती करते रहें, उनके यह ठीक है।
Leave a Reply