-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ओम यादव के कामों को हम मिलजुलकर आगे बढ़ाएंगेः शर्मा
यह हम सबके लिए बड़े दुख की बात है कि ओम यादव जैसे कार्यकर्ता हमारे बीच नहीं हैं। मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्व. ओम यादव को श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजनों को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। स्व. यादव के कामों को अब हम सब मिलजुलकर आगे बढ़ाएंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने स्व. ओम यादव के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को स्व. ओम यादव के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि ओम यादव का जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कामों से प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। वे हमेशा पार्टी के हित में सोचते रहे और अपने अंतिम समय में भी उन्होंने पार्टी कार्यालय के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की बात कही थी। हम सभी को ऐसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता पर गर्व है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, मंडल अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मनोज भट्ट, नरेन्द्र यादव, शैलेश प्रधान उपस्थित थे।




Leave a Reply