-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
एशिया कप में भारत फाइनल की दौड़ से बाहर, पाक फाइनल में
एशिया क्रिकेट कप में आज पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हरा दिया। पाकिस्तान के हाथों अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारत का एशिया कप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। अब गुरुवार को उसका अफगानिस्तान के साथ होने वाला मैच केवल औपचारिकता भर रह गया है। पाकिस्तान इस जीत के साथ ही एशिया कप के फाइनल में प्रवेश हासिल करने में कामयाब हो गया है।
एशिया क्रिकेट कप में भारत की सुपर चार के दोनों मैचों को गंवाने के बाद आज पाकिस्तान की अफगानिस्तान के हाथों हार पर उसका आगे का रास्ता खुलने वाला था लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के 20वीं ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगा दिए जाने से भारत की वतन वापसी का टिकट कट गया। नसीम शाह ने फारुकी के अंतिम ओवर में दो छक्के लगाकर छह गेंदों में 11 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। हालांकि इसके पहले 19वें ओवर में फरीद ने लगातार दो विकेट लेकर अफगानिस्तान की जीत की उम्मीदें बढ़ा दी थीं लेकिन फारुकी के ओवर की पहली दो गेंद में ही मैच समाप्त हो गया।




Leave a Reply