एएसपी से मारपीट करने वाले चार कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर

भोपाल में पुलिस रेडियो के एडिशनल एसपी डीएम शाक्य के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच करने वाले 4 पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ टीटी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

चारों कांस्टेबल ले गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद एडिशनल एसपी के साथ बदतमीजी की थी और बाद में मारपीट करने लगे थे। मामला जवाहर चौक के आगे डिपो चौराहे का है और घटना के वक्त एडिशनल एसपी सिविल ड्रेस में थे। ‌

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मारपीट का शिकार हुए एडिशनल एसपी तथा चारों कांस्टेबल को लेकर टीटी नगर थाने आई थी यहां पर एडिशनल एसपी की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज की गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन कांस्टेबल पर हुई है वह पहले भी विवादों में रह चुके हैं और इनमें से एक कांस्टेबल जुएं के मामले में भी पकड़ आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today