-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उमंग सिंघार के बाद एक और कांग्रेस विधायक महिला के कारण परेशानी में, एमएलए नीरज दीक्षित को ब्लैकमेल की कोशिश
छतरपुर के कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को एक महिला ने व्हाटसअप पर आपत्तिजनक तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल करने की कोशिश की। दीक्षित छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। गौरतलब है कि इसके पूर्व कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार एक महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने से परेशानी में आ गए थे जिसमें महिला ने सुसाइड नोट लिखा था। महिला सिंघार की मित्र थी और भोपाल में कुछ समय से रह रही थी।
बताया जाता है कि कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को 21 मई को मध्यान्ह सवा 12 बजे वॉट्सएप कॉल आया, जिसमें एक महिला ने उनसे बात की। महिला ने विधायक को दो अलग-अलग नंबर से कॉल किए और उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली थीं। महिला उन्हें रात करीब साढ़े 12 बजे तक कॉल कर परेशान करती रही। तस्वीरों के स्क्रीनशॉट ले लिए जाने से महिला एमएलए को धमकाती रही। दीक्षित ने छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत की है जिसके आधार पर एफआईआर आईटी एक्ट की धारा 67 व 67 (एक) तथा आईपीसी की धारा 350 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




Leave a Reply