-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंदौर के तीन अमरनाथ यात्री लापता, मध्य प्रदेश में हेल्प लाइन शुरू
अमरनाथ यात्रा में फँसे मध्यप्रदेश के यात्रियों में से इंदौर के तीन यात्रियों के लापता होने की सूचना है। इस संबंध में अनंतनाग प्रशासन द्वारा तलाश की जा रही है। झाबुआ के भी कई लोग वहां फंसे हैं। अमरनाथ यात्रियों की सहायता के लिए मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हेल्प लाइन नम्बर प्रारम्भ कराई गई है।
गृह विभाग, मप्र द्वारा मप्र के 45 अमरनाथ यात्रियों से दूरभाष पर चर्चा की गयी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह कश्मीर RK गुप्ता, DGP कश्मीर, DIG अनंतनाग अब्दुल जब्बार, DM अनंतनाग पीयूष शुक्ला की सहायता ली गयी। DIG अनंतनाग ने बताया की अमरनाथ यात्रा के समस्त यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। कोऑर्डिनेशन ऑफ़िसर हसीब पीर (IAS 2018) द्वारा अवगत कराया गया है की 15 घोषित मृतकों (declared dead), 30 घायलों और 29 गमुशुदा (still missing) में मप्र का कोई यात्री नहीं है। माननीय मुख्यमंत्रीजी के निर्देशों पर गृह विभाग, मप्र द्वारा कश्मीर सरकार के उच्च अधिकारियों और अनंतनाग और पठानकोट के के ज़िला प्रशासन से प्रदेश के अमरनाथ यात्रियों के सुरक्षित होने की स्थिति पर सतत संवाद और सम्पर्क स्थापित किया गया है। अभी की स्थिति में मध्य प्रदेश के समस्त अमरनाथ यात्रा पर गए यात्री कश्मीर सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार सुरक्षित स्थानों पर हैं।
अभी प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर के तीन अमरनाथ यात्रियों की गुमशुदगी की सूचनाओं है। यात्रा के किसी पड़ाव पर होने की संभावना है। प्रशासन अनंतनाग यात्रा के विभिन्न ठहरने के स्थानों पर उनको ढूँढने के कार्य में लगा है।




Leave a Reply