-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आरएसएस के मालवा प्रान्त कार्यवाह बने विनीत नवाथे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारणी में बड़ा बदलाव किया है। इंदौर के विनीत नवाथे अब संघ के मालवा प्रान्त कार्यवाह बनाए गए हैं। नवाथे अभी सह प्रान्त कार्यवाह के दायित्व को संभाल रहे थे। नवाथे को शम्भू गिरी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरएसएस की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में यह फैसला लिया गया।
नवाथे को कुशल संगठनकर्ता माना जाता है। विनम्र छवि वाले नवाथे नई भाजपा ओर नए संघ के बीच बेहतर तालमेल के लिए भी जाने जाते है। वे प्रान्त में भाजपा की राजनीति को भी गहरे से समझते है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक दायित्ववान पदाधिकारी भी रहे है। उनके पिता लक्ष्मण राव नवाथे भी संघ के शीर्ष पदों पर रहे है ओर वे विभाग संघचालक से लेकर कुटुंब प्रबोधन क्षेत्र का काम संभाला। आरएसएस आने वाले समय मे अपनी स्वर्णिम जयंती मनाने जा रहा है। इस निमित्त अनेक अयोजन होंगे। ऐसे में नवाथे को दी गई जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।




Leave a Reply