-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आयकर निर्धारण के लिए पांच लाख की रिश्वत मांगी, सीबीआई ने धरदबोचा
महाराष्ट्र की बिजली के स्विच बनाने वाली एक फर्म का आयकर निर्धारण करने के लिए मध्य प्रदेश के मंदसौर के आयकर अधिकारी रामगोपाल प्रजापति ने रिश्वत की मांग की। उसने फर्म से पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी जिसकी शिकायत पर आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।
आयकर विभाग के मंदसौर में पदस्थ आयकर अधिकारी रामगोपाल प्रजापति के पास महाराष्ट्र की बिजली के स्विच बनाने वाली फर्म का आयकर निर्धारण का केस था। प्रजापति ने फर्म के आयकर निर्धारण के लिए उन्हें जुर्माने और छापे की धमकी दी। आयकर अधिकारी ने फर्म से पांच लाख रुपए देने को कहा। फर्म ने इस मामले की शिकायत सीबीआई के अधिकारियों को की तो सीबीआई की टीम ने प्रजापति को रिश्वत लेते पकड़ने की योजना बनाई और आज उसे रंगेहाथों गिरफ्तार किया। प्रजापति के ऑफिस और निवास पर सीबीआई द्वारा छापे मारकर तलाशी की जा रही है। उसे बुधवार को इंदौर के सीबीआई न्यायालय में पेश किया जाएगा।




Leave a Reply