-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आदिवासी जिले झाबुआ में एसपी के बाद कलेक्टर पर गाज गिरी, रजनी सिंह कलेक्टर पदस्थ
आदिवासी जिले झाबुआ में राज्य सरकार ने पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी के बाद अब कलेक्टर के कार्यप्रणाली को संतोषजनक नहीं पाकर हटा दिया है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भी हटा दिया है। उनके स्थान पर 2013 बैच की इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ अपर आयुक्त राजस्व रजनी सिंह को पदस्थ किया गया है।
झाबुआ जिले में एसपी अरविंद सिंह के अभद्र भाषा में छात्रों से मोबाइल पर संवाद का ऑडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज कलेक्टर सोमेश मिश्रा की कार्यप्रणाली को लेकर भी एक्शन लिया है। सोमेश मिश्रा को झाबुआ से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव बनाया है और उन्हें अभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। आज दोपहर में मिश्रा के आदेश जारी हुए हैं। उनके स्थान पर रजनी सिंह की पोस्टिंग के आदेश भी जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमेश मिश्रा उत्तराखंड के एक बीजेपी के नेता के नजदीकी रिश्तेदार बताए जाते हैं लेकिन सीएम ने उनकी कार्यप्रणाली अच्छी नहीं होने पर यह एक्शन लिया है।




Leave a Reply