मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में समूह चार की भर्ती के लिए आज बेरोजगार और अन्य इच्छुक युवाओं को भर्ती के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। इस भर्ती परीक्षा से इच्छुक आवेदक सहायक ग्रेड तीन, स्टेनो टायपिस्ट और स्टेनोग्राफर जैसे अन्य पदों पर सरकारी नौकरी पा सकता है। हम आपको इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में समूह चार के सहायक ग्रेड 3, स्टेनो टायपिस्ट, स्टेनोग्राफर जैसे पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आज 20 मार्च को आवेदन की अंतिम तिथि है और इसके माध्यम से भर्ती परीक्षा पांच अगस्त 2023 से आरंभ होने का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। यह भर्ती परीक्षा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सागर, सतना, खंडवा, सीधी व रीवा में होगी। इसके लिए आवेदन की विस्तृत जानकारी मंडल की वेबसाइटwww.peb.mp.gov.in पर देखी जा सकती है।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश की प्रगति को दिशा देने के लिए लोकतंत्र का मजबूत होना जरूरी है। लोकतंत्र की मजबूती का आधार ईमानदार, नीति और कर्तव्यपरक मतदाता ही है। इसके लिए जरूरी है क - 25/01/2026
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक म - 25/01/2026
Leave a Reply