-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के साइकिलिंग अभियान का समापन
सुदर्शन चक्र कोर के शाहबाज डिवीज़न के 12 सदस्यीय साइकिलिंग अभियान का 16 अगस्त को लेफ्टिनेंट जनरल विपुल शिंगल, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, सुदर्शन चक्र कोर ने झंडा दिखाकर भोपाल में समापन किया।
यह साइकिलिंग अभियान 06 अगस्त को पथरोटा से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के हिस्से के रूप में शुरू हुआ था। इस दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट संजीत सिंह ने किया जिन्होंने मध्य प्रदेश के गाँव, घने जंगलों और कठिन इलाकों से होते हुए 514 किलोमीटर की दूरी तय की। स्थानीय लोगों ने साइकिल चालकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और साइकिल चालकों ने हर घर तिरंगे का संदेश भी फैलाया।
इस अवसर पर बोलते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल विपुल शिंगल, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, सुदर्शन चक्र कोर ने कहा कि इस अभियान के द्वारा सेना ने स्थानीय लोगों के बीच साहसी भावना का प्रदर्शन किया और साथ ही उन्हें भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने साइकिलिंग अभियान के सभी प्रतिभागियों को अभियान के सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी।




Leave a Reply