-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अमिताभ बच्चन फिर एक्शन शॉट में घायल, डॉक्टर की सलाह पर मुंबई जलसा में कर रहे आराम
भारत के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन को हैदराबाद में एक एक्शन शॉट में फिर चोट लग गई है। उन्हें पसलियों में तकलीफ है और इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर वे मुंबई के अपने निवास जलसा में आराम कर रहे हैं। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित व रद्द कर दिया है तथा अपने प्रशंसकों से क्षमा मांगी है कि वे आज शाम को उन्हें जलसा में अभिवादन के लिए दिखाई नहीं दे सकेंगे।
हैदराबाद के प्रोजेक्ट के में एक एक्शन शॉट के दौरान अमिताभ बच्चन को पसली में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें एआईजी हॉस्पिटल हैदराबाद में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। अमिताभ बच्चन ने डॉक्टरों की सलाह पर अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित और रद्द करते हुए मुंबई के निवास जलसा में आराम करने का फैसला किया है। आराम की वजह से वे जिस तरह रोजाना जलसा में अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए दिखाई देते हैं, वह नजर नहीं आएंगे। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान भी जब चोट लगी थी तो करोड़ों प्रशंसकों ने तब मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों, चर्च में उनके स्वास्थ्य की कामना की थी। आज भी जब उन्हें चोट लगने का समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उसी तरह ईश्वर से उनके स्वास्थ्य की कामना की है जिससे सोशल मीडिया पर इस समय उनका नाम जबरदस्त ट्रोल कर रहा है।




Leave a Reply