-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अन्न उत्सव अनाज के नाम पर दिया मुर्गी दाना
अन्न उत्सव के नाम पर कल केंद्र और राज्य सरकार द्वारा की नौटंकी के विरोध में आज करोंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रदेश काँग्रेस सचिव मनोज शुक्ला ने कहा कि अन्न उत्सव करने आयोजित करने के बाद भी भाजपा की सरकार गरीबों का मजाक उड़ाने से नहीं चुकी। गरीबों को अन्न के नाम पर मुर्गी दाना पकड़ा दिया गया। ऐसा अनाज दिया गया जिसे खाने से इंसान कतरा जाए।
उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में 25 हज़ार परिवार ऐसे हैं, जिनके पास राशन कार्ड तो हैं लेकिन उन्हें पात्रता पर्ची नहीं दी गई। इन गरीब परिवारों को उपभोक्ता भंडारों से राशन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि अन्न उत्सव के नाम पर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक विश्वास सारंग ने जमकर नौटंकी करी। इस अन्न उत्सव का आयोजन गरीबों की मदद करने के बजाए अपनी तस्वीर थैले पर छाप का घर घर तक पहुंचाना भर था। शुक्ला ने कहा कि गरीबों का मजाक उड़ाना केंद्र और राज्य सरकार दोनों को भारी पड़ेगा। इस अवसर पर नेपाल ठाकुर, संजीव तिवारी, आनंद विश्वकर्मा,रंजना शर्मा, राहुल सेन, दीपक दीवान, गीता सैनी, आतिफ अली, मनोज शर्मा, आशीष ओझा, मोहसिन खान, अनीस सलमानी, कपिल व्यास, शेख उमर, गौरी शंकर पचौरी, सुनिल उरे, दीपक असाठीया, बलराम ठाकुर, युवराज सिंह राय, संध्या कुशवाहा, बलराम ठाकुर, बसंत बिहारे आदि मौजूद थे।




Leave a Reply