अनुकंपा नियुक्ति में महिलाओं को नौकरी मिलने में नियमों की पेचीदगी खत्म कर दी गई है। बदले गए नियमों से अब परिवार की महिला सदस्यों को नौकरी मिलने में बेहद आसानी होगी। जानिये किस तरह नियमों में बदलाव हुआ और क्या मिलेगा महिलाओं को फायदा।
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में सेवा के दौरान मृत होने वाले शासकीय कर्मचारियों के आश्रित परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति में बदलाव किया गया है। बदलाव में महिलाओं को बड़ा फायदा दिया गया है। इसमें महिलाओं के विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता, अविवाहित पुत्री या बहन के बंधनों में बड़ी छूट दी गई है जिससे मृत कर्मचारी की बेटी, बहन को अनुकंपा नियुक्ति से सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता खुल जाएगा।
अब विवाहित पुत्री या विधवा-परित्यक्ता बहन को भी अनुकंपा नियुक्ति अनुकंपा नियुक्ति के आदेश में पहला बदलाव यह बताया गया है कि अब तक पति या पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होने पर या मना करने पुत्री या पुत्र दोनों में से किसी को भी इसकी पात्रता होगी। अभी तक केवल अविवाहित पुत्री इसके लिए पात्र थी। इसी तरह शासकीय सेवक की मृत्यु के बाद कोई पात्र व्यक्ति नहीं होने पर उसकी विधवा पुत्रवधु को भी अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकेगी। साथ ही अब तक विवाहित पुत्री को अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मृत शासकीय सेवक के आश्रित पति या पत्नी के पालन पोषण के लिए शपथ पत्र देने की शर्त थी जिसे समाप्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात कवि स्व. श्री हरिवंश राय बच्चन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कवि स्व. श्री बच्चन की कृतियों में नव उत्सा - 18/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य एवं शहर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उमेश रेखे के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 90 वर्षीय वरिष्ठतम पत - 18/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्यायविद् एवं समाज सुधारक, श्रद्धेय महादेव गोविंद रानाडे की जयंती पर पुण्य स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय रानाडे जी के - 18/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद, संगठन शिल्पी एवं लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय बलवंत परशुराम आप्टे की - 18/01/2026
भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशुपालकों, किसानों, छात्र-छात्राओं को पशुपालन एवं डेयरी से संबंधित योजनाओं एवं पशु कल्याण के बारे में जागरूक करने के लिए पशुपालन एवं पश - 18/01/2026
Leave a Reply