-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रहेंगे नगरीय निकाय चुनाव से दूर
कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक का आज से मध्यप्रदेश का चार दिन का दौरा शुरू हुआ है जिसके पहले दिन यह रणनीति बनाई गई है कि नगरीय निकाय चुनाव में ऐसे नेताओं को दूर रखा जाएगा जिन्होंने हाल ही के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा। वहीं, मीडिया से वासनिक ने चर्चा में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर बोले – मैं आज भोपाल आया हूं , यहाँ पर आज वरिष्ठ नेताओ , ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों , मोर्चा संगठनो के पदाधिकारियों व सभी से मिलकर , बैठकर चर्चा करूँगा।
उसके बाद मै सागर , जबलपुर व रीवा संभाग जा रहा हूँ।वहाँ पर भी सभी से मिलकर नगरीय निकाय चुनाव की आगामी रणनीति व तैयारियों को लेकर सभी से चर्चा करूंगा , आज हमारे सामने क्या चुनौतियाँ है , वर्तमान में क्या स्थिति है , उस संदर्भ में फ़ैसलों को हम कैसे अंतिम रूप दे और उसके बाद मै प्रदेश के अन्य संभागो में जाऊँगा और उसके बाद हम अपनी रणनीति व तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
नगरीय निकाय चुनाव में विधायकों को लड़ाने पर बोले – अभी हमने इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है , इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हम सभी वरिष्ठ नेता मिल बैठकर चर्चा कर अंतिम फैसला लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर बोले – यह प्रक्रिया कभी रुक नहीं सकती , हमारी कोशिश रहती है कि ऊर्जावान लोगों को साथ में जोड़ते रहे , , संगठन को मज़बूत करते रहे , अनुभवी लोगों का नाम लेते रहे , यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है , कभी रुक नहीं सकती है।
युवक कांग्रेस के चुनाव में सामने आ रही शिकायत पर बोले – यह विषय युवक कांग्रेस से संबंधित है , उसका निराकरण युवक कांग्रेस का नेतृत्व ही करेगा।




Leave a Reply