-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अजा-अजजा के प्रति संवेदनशीलता विषय पर वेबिनार
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय ऑनलाईन सेमीनार/वेबिनार का आयोजन अजाक शाखा पुलिस मुख्यालय द्वारा 15 एवं 16 जुलाई, 2021 को किया जा रहा है।
इस वेबिनार में प्रदेश के अजाक थानों एवं अजाक कार्यालयों से निरीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के लगभग 100 अधिकारी ऑनलाईन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा इस बार भी सेमीनार का आयोजन ऑनलाईन किया जा रहा है। इस ऑनलाईन सेमीनार का शुभारंभ श्री राजीव टण्डन, महानिदेशक (लोकायुक्त संगठन) द्वारा श्री राजेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) की उपस्थिति में किया गया।
ऑलाईन सेमीनार में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अलग-अलग विषयों पर अपने व्याख्यान देंगे। व्याख्यान के क्रम प्रथम दिवस श्री अन्वेष मंगलम, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म0प्र0 एवं श्री सुधीर श्रीवास्तव, सहायक नियोजन अधिकारी, अनु0जाति एवं आदिम जाति कल्याण विभाग ने व्याख्यान दिया। द्वितीय दिवस 16.07.2021 को श्री रजनीश बरैया, अधिवक्ता, एवं श्री राजेश भदौरिया, अति. पुलिस अधीक्षक भोपाल के व्याख्यान रहेंगे।
समनि अजाक श्री संजीव कंचन, इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के संचालक हैं । श्री एच.एल. शर्मा इस कार्यक्रम के संचालन में सहयोगी हैं । समापन के अवसर पर श्री विवेक जौहरी, पुलिस महानिदेशक (मध्यप्रदेश) प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।




Leave a Reply