-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे में देश-विदेश के शायर पेश करेंगे अपना कलाम
मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत “जश्ने आज़ादी मुशायरा” का आयोजन 20 अगस्त को शाम 7:00 बजे जनजातीय संग्रहालय सभागार, श्यामला हिल्स भोपाल में होगा।
अकादमी की निदेशक डाॅ नुसरत मेहदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा जैसा कि आप सभी जानते है कि इस समय देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन भी इस पर्व को हर्षोल्लास से मना रहा है। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का कार्यक्रम “जश्ने आज़ादी मुशायरा” भी उसी सिलसिले की एक कड़ी है। इस बार यह मुशायरा अंतर्रष्ट्रीय होगा जिसमें देश विदेश के ख्याति प्राप्त शायर अपना कलाम पेश करेंगे। मुशायरे में शामिल होने वाले शायरों में ज़फ़र सहबाई भोपाल, ज़िया फारुक़ी भोपाल, इक़बाल अशहर दिल्ली, अंजुम रहबर भोपाल, शकील जमाली दिल्ली, अज़्म शाकिरी एटा, अज़ीज़ नबील दोहा क़तर, कुँवर रंजीत चौहान दिल्ली, वरुण आनंद लुधियाना, आमिर ख़ान भोपाल आदि के नाम शामिल हैं।




Leave a Reply