-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः जबलपुर में उप राष्ट्रपति, राज्यपाल संग सीएम चौहान-वीडी शर्मा ने किया योग
मध्य प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। योग दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में सूर्य नमस्कार और अन्य योगासन किए तो भाजपा के कई अन्य नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर योग कर इसके महत्व के बारे में लोगों को संदेश दिया।
जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में गैरिसन ग्राउंड जबलपुर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने योग किया। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए। दोनों ने मैदान में विभिन्न अधिकारियों व पार्टी नेताओं के साथ योग किया तो भाजपा के प्रदेश महामंत्री हितानंद ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल की नई सेंट्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योगासन किया। इनके अलावा भोपाल में भी अटल पथ पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक कार्यक्रम में शामिल हुईं गौतम नगर के सर्जना पार्क में मंत्री विश्वास सारंग और हरदा में मंत्री कमल पटेल ने योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग के महत्व के बारे में लोगों को बताया।




Leave a Reply