Category Archives: मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज ने हैदराबाद में 40 मिनिट का ध्यान किया, जानिये ध्यान में क्या दिया वचन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ हैदराबाद में सहज योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने हार्टफुलनेस ध्यान भी किया। करीब 30 मिनिट का ध्यान किया। हार्टफुलनेस केंद्र को मध्य प्रदेश में नशामुक्ति अभियान, शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष रूप से आमंत्रित किया। हार्टफुलनेस सेंटर के दाजी कमलेश भाई पटेल ने सीएम से आग्रह किया कि मध्य प्रदेश को हार्टफुलनेस राज्य बनाने की घोषणा कर देश में पहला प्रदेश बनाएं।

मध्य प्रदेश गौरव सम्मान की एंट्री लेने वाले मेहताब हटे, सम्मान के हकदार अभी भी परेशान

मध्य प्रदेश में सरकार अपने राज्य के नौ ऐसे गौरवों का सम्मान करना चाहती थी जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो मगर इसकी जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग के जिस नौकरशाह की थी, उनकी लापरवाही से पात्र लोग आवेदन नहीं कर पाए। हालांकि उनकी इस लापरवाही पर जब कुछ विशिष्ट लोगों ने सरकार का ध्यान दिलाया तो उन्हें तुरत फुरत हटा दिया गया। मगर आज तक सम्मान के पात्र लोगों के आवेदन को कैसे और कब तक आमंत्रित किया जाए, यह फैसला नहीं हो सका है।

मध्य प्रदेश आयुर्वेद शिक्षा पर संकट, तीन सरकारी कॉलेजों की मान्यता निरस्त

मध्यप्रदेश के ज्यादातर सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता खतरे में पड़ गई है। इन कॉलेजों के पास स्टूडेंट्स तो हैं लेकिन पढ़ाने के लिए फैकल्टी नहीं है। फैकल्टी की कमी की वजह से बुरहानपुर, रीवा, जबलपुर की स्नातक की मान्यता और उज्जैन की द्रव्यगुण रचना, पीजी की मान्यता निरस्त हो गई है। इंदौर शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को सशर्त मान्यता दी गई है जबकि खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज की पीजी की मान्यता खतरे में है।

आईपीएस अधिकारी शैलेष सिंह पर प्रापर्टी हड़पने के मां के आरोप, वायरल वीडियो में गुहार

मध्य प्रदेश 1987 बैच के चर्चित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेष सिंह पर प्रापर्टी हड़पने के आरोप सामने आए हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही मां और बड़े भाई ने लगाए हैं। भाई ने पहले लिखित शिकायत की और आज उनकी मां ने वीडियो में अपने आरोपों को रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया है।

जनजातीय विद्यार्थियों का दल नेशनल कल्चरल फेस्ट के लिए बैंगलुरु रवाना

जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित प्रदेश भर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) के लगभग 80 जनजातीय विद्यार्थियों का दल शनिवार को बैंगलुरु के लिए रवाना हुआ। यह दल वहां 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीसरे ईएमआरएस नेशनल कल्चरल फेस्ट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

उमा भारती का खुलासा, रिटायर्ड आईएएस जुलानिया ने केन-बेतवा लिंक परियोजना में देरी की

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राधेश्याम जुलानिया को केन-बेतवा लिंक परियोजना में देरी का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि 2017 में लिंक परियोजना तैयार थी लेकिन जुलानिया के जल संसाधन विभाग में होने की वजह से प्रोजेक्ट उस समय शुरू नहीं हो सका।

नरोत्तम मिश्रा का तंज, कमलनाथ ने दिग्विजय को अध्यक्ष नहीं बनने दिया, उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी से दूर कराया

मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरुनी कलह पर भाजपा नेता और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने दिया तो दिग्विजय सिंह ने भी उन्हें पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी से दूर करा दिया है।

बापू की कुटिया के खाने में तिलचट्टा निकला, खाद्य लाइसेंस निलम्बित

भोपाल में परिवार के साथ भोजन करने का जाना पहचाना स्थान कोलार रोड की बापू की कुटिया के खाने में तिलचट्टा निकला. इसके बाद कलेक्टर ने बापू की कुटिया कोलार रोड शाखा की खाद्य परमिशन को निलंबित कर दिया है.

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए बापू की कुटिया का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि भोपाल नगर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान बापू की कुटिया, ए -272, सर्वधर्म कॉलोनी कोलार रोड द्वारा विकय किये गय भोजन में कीट तिलचट्टा पाये जाने की शिकायत मिलने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया ।मौके पर किचिन एवं स्टोर में स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों के रख-रखाव में कमियां पायी गई है ।
कलेक्टर लवानिया के निर्देश पर निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों एवं शिकायत की गंभीरता को दृष्टिगत लोक स्वास्थ्य के हित में खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री संजय श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठान की खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत अनुज्ञप्ति निलंबन अवधि के दौरान प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

दिमागी सोच का दायरा बढ़ाने के लिए किताब ही सही माध्यमः अदिति चतुर्वेदी

किताबों का विकल्प डिजिटल मीडिया नहीं है। दिमागी सोच का दायरा किताबों से ही बढ़ाया जा सकता है। किताब ही उसका माध्यम है। किताबें हमेशा प्रासंगिक रहेंगी और हमें किताबों के पास जाना पड़ेगा। यह विचार आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज की निदेशक डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने चेंजिंग लैंडस्केप इन मॉडर्न लाइब्रेरियनशिप विषय पर आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में व्यक्त किए।

सीएम शिवराज सिंह ने हर खबर को गंभीरता से लेने के दिए निर्देश, एक्शन लें नहीं तो मैं एक्शन लूंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाचार पत्र या इलेक्ट्रानिक मीडिया में हर प्रकाशित या प्रसारित होने वाली खबर को गंभीरता लें। हरेक पर खबर पर एक्शन लें, नहीं तो वे उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। जनसंपर्क विभाग के भरोसे नहीं रहें कि उसकी जिम्मेदारी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today