Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
व्यापार के लिए वातावरण बनायेंगे : कमलनाथ

व्यापार के लिए वातावरण बनायेंगे : कमलनाथ

कान्फेडरेशन आॅफ एमपी फाॅर इंडस्ट्रीज सर्विस एंड ट्रेड (काम्पिस्ट) द्वारा मिंटो हाॅल (पुरानी विधानसभा) में प्रदेश के मध्यम उद्योगपतियों, व्यापारियांे का एक कार्यक्रम काॅम्पिस्ट के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, संस्था के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह, मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, मप्र शासन के मंत्री पी.सी. शर्मा सहित मध्यप्रदेश के उद्योगजगत से जुड़े व्यापारीगण उपस्थित थे।

काॅम्पिस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि उद्योगपतियों, व्यापारियों से कहा कि हम नहीं चाहते कि किसी को अपना समय शासन-प्रशासन के चक्कर काटने में बर्बाद करना पड़े। उनका यह समय अपने व्यापार-व्यवसाय और अपने काम में उपयोग हो, हम ऐसा वातावरण प्रदेश में बनाना चाहते हैं। सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर स्तर पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए तत्पर है। हम सबके साथ मिलकर मध्यप्रदेश के विकास का एक नया नक्शा बनायेंगे। मुख्यमंत्री ने दिग्विजयसिंह एवं गोविंद गोयल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये तय किया है कि मध्यप्रदेश के व्यापार, व्यवसाय और छोटे उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान और सुझावों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित होगी जो समय-समय पर उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। 
श्री कमलनाथ ने कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता है कि हम देश-दुनिया और अपने आसपास हो रहे परिवर्तनों को पहचानें, तभी हम प्रगति कर सकते हैं। अर्थ-व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है, निवेश की आवश्यकता है, व्यापारियों, उद्योगपतियों के सहयोग के बिना हम समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शासन-प्रशासन को परिवर्तनों से जोड़ना चाहते हैं, इस दिशा में हमारे प्रयास जारी हैं। मैं आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने का पक्षधर हूं, रोजगार तो अपने आप उत्पन्न होंगे। 
श्री कमलनाथ ने कहा कि सामाजिक समस्याओं का मूल कारण आर्थिक समस्या है। उन्होंने कहा बीस साल पहले जो बड़ी-बड़ी कंपनियां थी वो अब विलुप्ती की कगार पर हैं अथवा विलुप्त हो चुकी हैं। क्योंकि उन्होंने बदलाव की बयार को नहीं जाना, और जो कंपनियां समय के साथ आगे बढ़ी, उन्होंने एक मुकाम हासिल किया है।
काॅम्पिस्ट के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि उद्योग जगत एवं आज के परिप्रेक्ष्य में एक बड़ा महत्व है। विश्वास जो कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने उत्पन्न किया है और उसी विश्वास के कारण मैग्नीफिसेट एमपी में उद्योग जगत ने भरोसा दिखाया है और बड़े-बड़े उद्योगपति मप्र आये। आज सूक्ष्म, छोटे और मझोले उद्योगों और व्यापारियों को वहीं विश्वास प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारी चोर नहीं होते, कोई भी शासन अथवा सरकार बिना उद्योंगों के और उनसे प्राप्त होने वाले टैक्स के बिना चल नहीं सकती। उन्होंने काॅम्पिस्ट के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी/ काउंसिल का गठन करने का प्रस्ताव भी दिया।
काॅम्पिस्ट के अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल ने कहा कि काॅम्पिस्ट व्यापारियांे, पेशेवरों व उद्योगपतियों का एक संगठन है जो उनके एवं सरकार के बीच एक सेतू का कार्य करता है। व्यवसायिक संरचना में जो भी विसंगतियां होती हैं, उनमें बिना राजस्व की हानि करे सरकार से चर्चाकर उन विसंगतियों को दूर करता है। काॅम्पिस्ट के गठन के मात्र 9 माह के भीतर ही संस्था ने सिविल सप्लाईज काॅपोरेशन के नये आनलाईन साॅफ्टवेयर के द्वारा 200 करोड़ के बिजनेस पर कुल पेनाल्टी जो 123 करोड़ हो रही थी, ट्रांसपोर्टरांे की समस्याओं को समझा और उसका त्वरित निराकरण करवाया।
वहीं चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव के दौरान व्यापारी, किसान व अन्य व्यवसायियों के नोट जब्त किये जा रहे थे, उस अवैध वसूली को रूकवाया। इंदौर की निजी कंपनी द्वारा प्रशिक्षण के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का विरोध कर समाधान कराया। पाॅलिथिन व्यापारी की समस्या पर भी संस्था ने मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक करवायी और समस्या के निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। मावा व्यापारियों की समस्याओं का भी निराकरण किया गया। परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की जायज मांगों का निराकरण कर हड़ताल खत्म करवायी। वहीं संस्था के संरक्षक श्री दिग्विजयसिंह के साथ मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिवों से मुलाकात कर पाॅलिथिन एवं डिस्पोजेबल उद्योग में निचले स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही अवैधानिक कार्यवाहियों को रूकवाया गया। 
इस अवसर पर संस्था के सचिव संजय बूलचंदानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियांे एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today