कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

भीम गर्जना ने किया अजाक थाने का घेराव

सामाजिक संगठन भीम गर्जना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अजाक थाने का घेराव किया। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस, कर्मचारियों से जातिसूचक टिप्पणी और अभद्रता करने वाले भोज विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवलकर को बचा रही है। उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्दी ही कुलपति को गिरफ्तार ना किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

आरक्षित अभ्यर्थियों को अंतिम चयन में अनारक्षित रिक्तियों के विरुद्ध समायोजित किया जाएगा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2019 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम विगत 21 दिसम्बर 2020 को जारी किया गया है। जिसके संबंध में आवेदकों की ओर से प्राप्त हो रहे ज्ञापन के संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए आयोग ने बताया है कि राज्य सेवा परीक्षा नियम-2015 का संशोधन नियम जो कि 17 फरवरी 2020 के राजपत्र में प्रकाशित है, की कंडिका 3 (घ) में प्रावधान है कि (एक) अभ्यर्थियों के प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा के परिणाम उनके ऑनलाईन आवेदन पत्र में उनके प्रवर्ग के रूप में वर्णित वर्ग में घोषित किए जाएंगे।

‘बघेली लोक गायन’ एवं ‘नगाड़ा समूह वादन’ की प्रस्तुति



एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री प्रमोद साहू एवं साथी, रीवा द्वारा ‘बघेली लोक गायन’ एवं श्री नरेन्द्र कुशवाह और साथी, उज्जैन द्वारा ‘नगाड़ा समूह वादन’ की प्रस्तुति दी गई| 

मध्यप्रदेश सरकार रानी कमलापति हर साल याद करेगी, लगेगा मेला

भोपाल के 115 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकापर्ण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि बलिदानियों का स्मरण जरूरी है। भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा की स्थापना उनके बलिदान के प्रति आमजन द्वारा अभिव्यक्त किया गया सम्मान है। देश की स्वतंत्रता के लिए जो शहीद हुए, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना आवश्यक है। मध्य प्रदेश के गोंड राजाओं और रानियों का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रघुनाथ शाह, शंकर शाह, रानी दुर्गावती आदि का बलिदान इतिहास में दर्ज है।

मुख्यमंत्री ने किया शहीद भीमा नायक को नमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास के सभाकक्ष में शहीद भीमा नायक के शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। शहीद भीमा नायक को नमन किया। इस अवसर पर अजय विश्नोई, हरि सिंह सप्रे और हजारीलाल दांगी उपस्थित थे।

प्रतिबंधित मार्ग पर जुलूस निकालने की अनुमति देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

उज्जैन में घटित साम्प्रदायिक घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कार्यवाही किये जाने माँग की है। कांगे्रस के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त दोनों उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराई जाने की मांग की और सवाल उठाया कि प्रतिबंधित मार्ग पर जुलूस निकालने किसने अनुमति दी।

राज्यपाल से मुख्यमंत्री चौहान की मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार की शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि राज्यपाल को प्रदेश सरकार की गतिविधियों की जानकारी दी है। साथ ही जिन अध्यादेशों को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है, उसके बारे में राज्यपाल को जानकारी दी।

आर्मी के अफसर बताकर लड़कियों को फंसाने वाला गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने पन्ना के अजयगढ़ के संदीप दीक्षित नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को आर्मी का बता कर लड़कियों को फंसाता था। इस युवक के बारे में भोपाल पुलिस को सेना ने भी जानकारी उपलब्ध कराई थी। यह युवक पैरा कमांडों की ड्रेस पहनकर घूमता था और लड़कियों को फंसाता था। इसने इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती करता था जिसके आधार पर उसे पकड़ा गया।

प्रदेश में खोली जाएंगी कृषि ओपीडी: कमल पटेल

किसान नेता एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने जमीन को जहरीला होने से बचाने के लिए राज्य में कृषि ओपीडी बनाने के निर्देश दिए हैं। कृषि वैज्ञानिकों को गांव गांव जाकर जमीन के उपचार और उपज बढ़ाने के उपाय बताने होंगे। कमल पटेल ने जैविक खेती अपनाने का आव्हान करते हुए कहा कि रासायनिक खाद के इस्तेमाल से बढ़ रहे कैंसर के मामलों को रोकना हमारी जिम्मेदारी है।

धर्मांतरण का कुचक्र रचने वालों पर रोक लगायेगा धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश: वीडी शर्मा

प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस तत्परता से कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को मंजूरी दी है, उससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र रचने वालों को अपने मंसूबों पर अमल के लिए बिलकुल समय नहीं देना चाहती। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी सरकार को इस अध्यादेश को मंजूरी के लिए धन्यवाद देता हूं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today