Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
राजस्थान की महिला सिपाही का फांसी पर झूलता शव फोटो वायरल

राजस्थान की महिला सिपाही का फांसी पर झूलता शव फोटो वायरल

राजस्थान के जालोर स्थित सांचौर थाने में की एक महिला सिपाही ने गुरुवार को सरकारी आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपने थाने के स्टाफ और अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सिपाही के फांसी पर लटके शव का फोटो वायरल हुआ तो भोपाल तक व्हाट्स अप ग्रुप में आया। इसमें अधिकारियों की प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना के चैनपुरा निवासी गीता विश्नोई सांचौर पुलिस थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी। गुरुवार को उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर साथी महिला कांस्टेबल ने अन्य लोगों को सूचित किया। बाद में उसके अंदर प्रवेस करने पर पंखे से हुक से गीता का शव लटकते हुए मिला। गीता एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई। इस सुसाइड नोट में गीता ने अपने थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा व एक महिला कांस्टेबल केलम और अन्य अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही उसने अपने माता-पिता, भाई-बहन व दोस्तों से माफी भी मांगी है।बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में रखवा परिजनों को बुलाया लेकिन उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने पर शव लेने की शर्त रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today