-
दुनिया
-
अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया
-
पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के बाजार सजे, देशभर से आ रहे अनुयायी
-
डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला
-
मध्य प्रदेश में साइबर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हर साल बढ़ रहे मामले, सोशल मीडिया प्लेटफार्म माध्यम
-
मैनिट भोपाल में स्टार्टअप एक्सपो, युवाओं, निवेशकों-ग्राहकों को मिलेगा मंच
-
प्रदेश भर में निकले मशाल जुलूस
26 नवंबर को पूरे मध्यप्रदेश में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आह्वान को सफल करने की तैयारी ज़ोरों पर है। मोदी सरकार की जन विरोधी, श्रमिक-कर्मचारी विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल श्रम कानूनों को बदल श्रमिक विरोधी संहिताएँ लाने, अंधाधुंध निजीकरण और पूँजीपतियों के हाथ सब कुछ सौंपने के खिलाफ हो रही है। साथ ही इस हड़ताल के जरिये कृषि क़ानूनों में किसान विरोधी बदलाव का भी विरोध शामिल है।
हड़ताल में देश भर के 25 करोड़ से ज्यादा मेहनतकश शामिल होंगे। प्रदेश के 20 लाख से ज्यादा श्रमिक-कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। कोयला, सीमेंट, भेल जैसे प्रमुख उद्यम;आंगनवाड़ी, आशा-उषा, मध्यान्ह भोजन आदि योजना कर्मी; दवा प्रतिनिधि, बैंक, बीमा, डाकघर, आयकर समेत तमाम दफ्तर; बस परिवहन के ड्राईवर-कंडक्टर-हेल्पर, निर्माण श्रमिक, हम्माल पल्लेदार आदि असंगठित श्रमिक इस हड़ताल में शामिल होंगे। प्रदेश के राज्य कर्मचारी इस दिन सभी जिलों में धरनाप्रदर्शन करेंगे। बिजली विभाग के कर्मचारी व अभियंता संगठनों ने भी इस दिन राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। हड़ताल की तैयारी में प्रदेशभर के जिला केन्द्रों व प्रमुख औद्योगिक केन्द्रों पर श्रमिकों केसंयुक्त सम्मेलन, गेट मीटिंग, वाहन रैली, जत्थे, प्रदर्शन आदि किए जा रहे है।
प्रदेश भर में निकले मशाल जुलूस – हुए प्रदर्शन
हड़ताल के पूर्व आज 24 नवंबर को प्रदेश भर में मशाल जुलूस निकाले गए। कई जगह जुलूस की अनुमति न मिलने पर श्रमिकों ने मशाल जलाकर प्रदर्शन किए। भोपाल मे भी आज शाम मशाल लेकरप्रदर्शन हुआ जिसमें नेतृत्वकारी कार्यकर्त्ता बड़ी तादाद में मौजूद रहे। प्रदर्शन के अंत में हड़ताल सफल करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं नें 26 नवंबर की हड़ताली सभा को सफल करने का आह्वान किया।
एक विज्ञप्ति में ट्रेड यूनियनें के संयुक्त मोर्चा के नेतागण इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी, एटकके प्रदेश अतिरिक्त महासचिव एसएस मौर्या, सीटू के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रधान, एआईयूटीयूसी के प्रदेशअध्यक्ष जे सी बरई, केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के प्रदेश महासचिव यशवंत पुरोहित, तृतीय वर्ग राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ओ पी कटियार, मप्र बैंक एम्प्लॉईज़ एसोसिएशन के महासचिव वी के शर्मा,सेंट्रल जॉन इंश्योरेंस एम्प्लॉईज़ एसोसिएशन के सहसचिव मुकेश भदौरिया, बीएसएनएल एम्प्लाईज़ यूनियन के सहायक सचिव एच एस ठाकुर ने प्रदेश के तमाम श्रमिकों, कर्मचारियों को इस हड़ताल को सफल करने का आह्वान किया है।
Leave a Reply