Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
प्रदेश अध्यक्ष ने रायसेन से किया विजय जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

प्रदेश अध्यक्ष ने रायसेन से किया विजय जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दशहरा पर्व से रायसेन जिले के गंज बाजार से विजय जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान एक नवंबर तक प्रदेश की 28विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव वाले क्षेत्रों में चलेगा। विजय जनसंपर्क अभियान की शुरूआत में प्रदेश अध्यक्ष ने कन्या पूजन किया। इस दौरान कन्याओं के पैर धोकर उनकी पूजा की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने गंज बाजार में व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें पंपलेट दिए।      

                प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का यह विजय जनसंपर्क अभियान दशहरा पर्व से शुरू होकर एक नवंबर तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित हमारे वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 28 विधानसभाओं में होने जा रहे उपचुनाव वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में सभी 28 सीटें ऐतिहासिक वोटों से जीतेगी। इसके लिए हमने विजय जनसंपर्क अभियान की शुरूआत भी की है।

                इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों को विजय पर्व दशहरा की शुभकामनाएं भी दी हैं। विजय जनसंपर्क अभियान के शुभारंभ के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक श्री रामपाल सिंह, विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, पार्टी प्रत्याशी श्री प्रभुराम चौधरी, श्री मुदित शेजवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today