Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
इन्दौर-दुबई फ्लाइट शुरू करने पर शीघ्र निर्णय होगा

इन्दौर-दुबई फ्लाइट शुरू करने पर शीघ्र निर्णय होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज दुबई में एमीरेट्स एयरलाइन समूह के चेयरमेन और सीईओ एच.एच. शेख अहमद बिन सईद अल मखदूम से भेंट कर इन्दौर-दुबई के लिये एमीरेट्स प्लाइट चालू करने पर चर्चा की।

एच.एच. शेख मखदूम द्वारा इस संबंध में शीघ्र निर्णय करने का आश्वासन दिया गया। एयरलाइन मुख्यालय में हुई इस भेंट के दौरान मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहन्ती और प्रदेश के अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ और एच.एच. शेख मखदूम के बीच एमीरेट्स समूह द्वारा मध्यप्रदेश में लाजिस्टिक हब के निर्माण पर भी विस्तार से बात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today