Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
होशंगाबाद जिले की हर्षिता तोमर सबसे कम उम्र की एशियन गेम्स पदक विजेता

होशंगाबाद जिले की हर्षिता तोमर सबसे कम उम्र की एशियन गेम्स पदक विजेता

होशंगाबाद जिले की 16 वर्षीय हर्षिता तोमर मध्यप्रदेश की पहली ऐसी कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में पदक हासिल किया है। हर्षिता तोमर ने जर्काता में चल रहे एशियन गेम्स के सेलिंग (लेसर4.7) प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है।खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने हर्षिता की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने एशियन गेम्स में पुरूषों को पछाड़ते हुए प्रदेश को पहला व्यक्तिगत पदक दिलवाया है। श्रीमती सिंधिया ने कहा है कि ये बस शुरूआत है, मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य बेहतरीन प्रशिक्षकों के हाथों में है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के माध्यम से खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सालों में मध्यप्रदेश सेलिंग अकादमी की हर्षिता तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today