Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
सोशल मीडिया पर कमलनाथ-शिवराज की वार-पलटवार

सोशल मीडिया पर कमलनाथ-शिवराज की वार-पलटवार

सतना में हत्या और इंदौर में पत्रकार के लूट की घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर सरकार पर तंज सका। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को कहा कि कमलनाथ जी मेरा मध्यप्रदेश ऐसा नहीं था, आपने प्रदेश को बरबाद कर दिया। आमजन, पत्रकार, पुलिस सब डरे हैं। अपराधी खुलकर घूम रहे हैं। एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट कर चौहान ने सरकार को घेरा। इसका जवाब सीएम ने ट्वीट पर ही दिया। उन्होंने कहा कि आपने बरबादी की कगार पर लाकर प्रदेश को सौंपा था।

अापके दाग को धोने में लगा हूं। विश्वास रखें पांच साल में ऐसा मध्यप्रदेश बनाऊंगा कि आपको अपने 13 साल के कार्यकाल पर शर्म आएगी। चौहान-कमलनाथ के वार-पलटवार में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी सरकार को घेरा और बढ़ते अपराध पर अालोचना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today