Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
साध्वी के लिए योगी, फडनवीस सहित कई नेताएं आएँगे

साध्वी के लिए योगी, फडनवीस सहित कई नेताएं आएँगे

लोकसभा चुनाव में भोपाल की भाजपा प्रत्याशी साध्वी सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक आने वाले दिनों में भोपाल आएंगे और चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।

लोकसभा क्षेत्र भोपाल के भाजपा संयोजक उमाशंकर गुप्ता और चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह हाडा ने जानकारी देते हुए बताया है कि साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, भारत की रक्षा मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण, फिल्म अभिनेता और गुरूदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सन्नी देओल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्टृ के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय वाणिज्य एवं विमानन मंत्री श्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती आएंगे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवराज सिंह भोपाल में रोड शो करेंगे। इस दौरान इन नेताओं की चुनावी सभाएं होंगी और रोड शो भी आयोजित किए जाएंगे। श्री आदित्यनाथ 5 मई को, श्री अमित शाह 8 मई को और 9 मई को श्रीमति सीतारमण , श्री फडनवीस और श्री सुरेश प्रभु के भोपाल आने की सूचना है। इससे पहले 2 मई को सुश्री उमा भारती कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today