Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
साधना पाठक बनीं आप की महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष

साधना पाठक बनीं आप की महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी की प्रदेश ईकाई ने बुधवार को मिशन विस्तार के तहत महिला शक्ति संगठन की नई टीम की घोषणा की। इसमें सुश्री साधना पाठक को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

अन्य पदाधिकारियों में सुश्री शैली राणावत उपाध्यक्ष (प्रभारी – इंदौर जोन), सुश्री विजया देवड़ा उपाध्यक्ष (प्रभारी – उज्जैन जोन) और सुश्री मनीक्षा सिंह तोमर उपाध्यक्ष (प्रभारी – ग्वालियर जोन) को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा लोकसभा प्रभारी के तौर पर सरिता बिसेन (बालाघाट), निवेदिता गंभीर (उज्जैन), राजिंदर कौर (मंदसौर), कविता राठौड़ (देवास), रमा देवी धुर्वे (मंडला), प्रियंका राजा बुंदेला (टीकमगढ़) और कमलेश सिंह ठाकुर (खजुराहो) को कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह विधानसभा प्रभारी के तौर पर सुशीला परिहार (करेरा), ज्योति कुशवाह (मुरैना), लेखा कुशवाह (विजयपुर), रुक्मणी देवी (बुधनी) बबली शर्मा (बुधनी, सह प्रभारी), मंजू कोरी (पश्चिम जबलपुर), शकुंतला अवस्थी (पन्ना) को नियुक्ति किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today