Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
सात हजार किसानों के प्रकरण वापस होंगे

सात हजार किसानों के प्रकरण वापस होंगे

प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए थे। किसानों के साथ ही कांग्रेस सहित दूसरी राजनीतिक पार्टियों बसपा, सपा के कार्यकर्ताओं पर भी धरना-प्रदर्शन के मामले दर्ज किए गए थे। यह आरोप मध्यप्रदेश के विधि मंत्री पीसी शर्मा ने लगाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर दर्ज ऐसे तकरीबन सात हजार प्रकरणों को वापस लेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों के साथ ही राजनीतिक दलों कांग्रेस, बसपा, सपा के कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक प्रकरणों को भी वापस किया जाएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गृह मंत्री को इसका ड्राफ्ट बनाकर पेश करने को कहा है। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के समय हजारों किसानों ने आत्महत्या की। उन पर गोलियां चलाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today