Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
संदीप पौराणिक को रामेश्वर हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

संदीप पौराणिक को रामेश्वर हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार संदीप पौराणिककोे झांसी के रामेश्वर संस्थान ने वर्ष 2018 के रामेश्वर दयाल त्रिपाठी हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है। चयन समिति ने सामाजिक मूल्यों और कमजोर वर्ग की पत्रकारिता के लिए श्री पौराणिक को यह सम्मान दिया जा रहा है।


संस्थान के अध्यक्ष डा सुधांशु त्रिपाठी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि, स्व श्री त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर हर वर्ष राष्टीय स्तर पर हिंदी पत्रकारिता के लिए पुरस्कार दिया जाता है। इसके लिए चयन समिति है, जे पत्रकार का चयन करती है। इस पुरस्कार का मूल उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता में सामाजिक मुददों के उठाने वाले पत्रकार के सम्मानित करना है। यह 11वां रामेश्वर दयाल त्रिपाठी हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार है . । श्री पौराणिक इंडो एशियन न्यूज़ सर्विस के मध्य प्रदेश में प्रमुख संवाददाता है .
डा त्रिपाठी के अनुसार, इससे पहले देश के 10 नामचीन पत्रकारों के यह पुरस्कार दिया जा चुका है। इस पुरस्कार में 11 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम प्रारुप में कुछ बदलाव किया गया है। वैसे यह पुरस्कार समारेह झांसी में होता है, मगर इस बार 17 दिसबंर को श्री पौराणिक के यह पुरस्कार उनके कार्य स्थल भोपाल में प्रदान किया जाएगा।
श्री पौराणिक को इससे पहले राष्टीय और अंतर्राष्टीय स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके है। पिछले दिनों उन्हें मदुरै में भारत और स्विटजरलैंड की सामाजिक संस्था सीईएससीआई द्वारा माजा कोयने अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today