Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण होगा

श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के संबंध में मध्यप्रदेश और श्रीलंका के अधिकारियों की एक समिति भी बनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण और साँची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए शीघ्र ही योजना बनाए और उसका क्रियान्वयन करें।

नाथ आज मंत्रालय में जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा के नेतृत्व में आएं प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में चर्चा कर रहे थे। बैठक में महाबौद्धी सोसायटी अध्यक्ष बनागलाउपतिसा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि श्रीलंका में सीता मंदिर के भव्य निर्माण के लिए शीघ्र ही एक समिति बनाए जिसमें मध्यप्रदेश एवं श्रीलंका सरकार के अधिकारियों के साथ महाबौद्धी सोसायटी के सदस्य भी शामिल हो। यह समिति मंदिर निर्माण कार्यों पर सतत् निगरानी रखेगी जिससे समय सीमा में मंदिर का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि मंदिर के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाए और इसी वित्तीय वर्ष में आवश्यक धन राशि भी उपलब्ध करवाई जाए जिससे मंदिर का निर्माण शीघ्र हो सके।
मुख्यमंत्री ने साँची में बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए आवश्यक भूमि आवंटित करने के साथ ही यहाँ पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने को कहा। इसके लिए शीघ्र ही कार्ययोजना बनायी जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान की कई कंपनियों और अन्य संस्थाओं में साँची में विभिन्न संरचनाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है।
जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने हाल ही में श्रीलंका यात्रा के दौरान सीता मंदिर के निर्माण के संबंध में वहाँ की सरकार से हुई चर्चा की जानकारी दी। श्री शर्मा ने कहा कि अगर बेहतर वायु सेवाएँ उपलब्ध हो तो श्रीलंका के सहित अन्य बौद्ध धर्म को मानने वाले विभिन्न देशों में रह रहे श्रद्धालुओं को साँची आने में सुविधा होगी इसी तरह मध्यप्रदेश के लोगों को भी सीता मंदिर के दर्शन करने में आसानी होगी।
मुख्यमंत्री को इस मौके पर महाबौद्धी सोसायटी श्रीलंका के अध्यक्ष बनागला उपतिसा बौद्ध की प्रतिमा, बौद्ध ग्रंथ एवं स्वयं की लिखित पुस्तक भेंट की। जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा ने भी श्रीलंका यात्रा के दौरान वहाँ से लाए उपहार मुख्यमंत्री को भेंट किए।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा अध्यात्म मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today