Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान चलाएगी कांग्रेस सरकार: ओझा

‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान चलाएगी कांग्रेस सरकार: ओझा

मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने आज यहां जारी अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश की काँग्रेस सरकार मिलावट खोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने मिलावट खोरी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कैबिनेट में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने के उद्देश्य से अभियान चालने के लिए एक नारा दिया है ‘शुद्ध के लिए युद्ध’। 

श्रीमती ओझा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश काँग्रेस सरकार किसी भी कीमत पर चंद पैसों के लोभियों को प्रदेश के नागरिकों को जहर परोसने नहीं देगी। उन्होंने कहां कि पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के 15 वर्षों के शासन काल मे मिलावट खोरों के हौंसले बुलंद हो गए थे, बीजेपी सरकार ने एक बार भी मिलावट खोरों पर दिखाई दी जाने वाली कठोर कार्यवाही नही की। लेकिन अब मध्यप्रदेश में नागरिकों के स्वास्थ्य की पूर्ण रक्षा करने के लिए काँग्रेस सरकार सत्ता में काबिज हुई है, जिसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा करना है। हम प्रदेश सरकार की ओर से नागरिकों को विश्वास दिलाते हैं कि मिलावट खोरों के मंसूबों को कभी पूरा नही होने देंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ किसी भी कीमत पर प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी को खिलवाड़ करने नही देंगे जिसके लिए वे वचनबद्ध हैं। 
श्रीमती शोभा ओझा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी कड़ी कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त पाॅवर देने का निर्णय लिया है जो कि स्वागत योग्य है। उन्होंने कहां कि स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट भी प्रदेश के मुखिया श्री कमलनाथ के दिशा निर्देशन में मिलावट के खिलाफ पूरी तरह एक्शन में है और उनकी इस मामले को लेकर संजीदगी काबिले तारीफ है। 
श्रीमती ओझा ने कहा कि आगे आने वाले दिनों में हमारा मध्यप्रदेश मिलावट मुक्त हो जाएगा और प्रदेश की जनता खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन यापन कर सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today