-
दुनिया
-
अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया
-
पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के बाजार सजे, देशभर से आ रहे अनुयायी
-
डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला
-
मध्य प्रदेश में साइबर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हर साल बढ़ रहे मामले, सोशल मीडिया प्लेटफार्म माध्यम
-
मैनिट भोपाल में स्टार्टअप एक्सपो, युवाओं, निवेशकों-ग्राहकों को मिलेगा मंच
-
लोकसभा चुनाव परिणामों में भाजपा को फिर प्रचंड बहुमत
लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे पूरी तरह सही साबित हुए और भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। 2014 से बेहतर बहुमत लेकर भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। चुनाव नतीजों में अब तक भाजपा की एनडीए को 347, कांग्रेस की यूपीए को 84 और अन्य को 102 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में छह महीने पहले जिस बहुमत के साथ कांग्रेस ने सरकारें बनाई थीं उसे जोर का झटका लगा है और राजस्थान में जहां उसका सफाया हो गया है तो मप्र में एक व छग में केवल दो सीटों के साथ उसे संतोष करना पड़ा।
लोकसभा चुनाव परिणामों के नतीजों का गुरुवार सुबह से ही जब रुझान आना शुरू हुआ तो भाजपा खेमे में खुशियां आना शुरू हुईं। दोपहर तक यह खुशी जश्न में बदल गई। देश के दिल मप्र में कांग्रेस सरकार होने के बाद भी यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले की संसदीय सीट पर उनके पुत्र नकुलनाथ को बमुश्किल जीत मिल सकी है। मुख्यमंत्री भी विधानसभा उप चुनाव में जीत गए हैं। मगर शेष प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज से लेकर नए चेहरे सभी हार गए हैं। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर कांतिलाल भूरिया, दिग्विजय सिंह व विवेक तनखा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव, रामनिवास रावत, मीनाक्षी नटराजन आदि चुनाव मेें चारों खाने चित हो गए हैं।
चुनाव में कांग्रेस के नौ पूर्व सीएम हारे
कांग्रेस के नौ पूर्व सीएम को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें मप्र से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मालेगांव ब्लास्ट में जमानत पर चल रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हराया है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण व सुशील कुमार शिंदे, सुशील कुमार शिंदे, मुकुल संगमा, नवमा टुकी और वीरप्पा मोइली शामिल हैं।
Leave a Reply