-
दुनिया
-
अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया
-
पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के बाजार सजे, देशभर से आ रहे अनुयायी
-
डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला
-
मध्य प्रदेश में साइबर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हर साल बढ़ रहे मामले, सोशल मीडिया प्लेटफार्म माध्यम
-
मैनिट भोपाल में स्टार्टअप एक्सपो, युवाओं, निवेशकों-ग्राहकों को मिलेगा मंच
-
राष्ट्रपति आज 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज नई दिल्ली में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगे। स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी फिल्म मॉम के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। रिद्धिसेन को बांग्ला फिल्म-नगरकीर्तन में उनकी शानदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जानेमाने फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना को आज मरणोपरांत भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। पिछले साल 27 अप्रैल को 70 साल की उम्र में कैंसर से उनका निधन हो गया था। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार को दिया जायेगा, वहीं भरपूर मनोरंजन के लिए बाहुबली–दो को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया जायेगा। फिल्म न्यूटन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया जायेगा। फहाद फाज़िल को फिल्म थोंडीमुथलम द्रिकशाक्शियम के लिए श्रेष्ठ सह–अभिनेता और दिव्या दत्ता को हिंदी फीचर फिल्म इराडा के लिए श्रेष्ठ सहअभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
Leave a Reply