Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
राज्यसभा-प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सिंधिया ने साधी चुप्पी

राज्यसभा-प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सिंधिया ने साधी चुप्पी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में राज्यसभा चुनाव लड़ने और प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के सवालों पर चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं और इसके तीन महीने पहले भी मिलने आया था।

सिंधिया ने सांसद केपी यादव पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देने जाने से पहले केपी यादव के बयान पर कहा कि मेरे क्षेत्र में कोई गमी होती है तो उनका जाने का दायित्व बनता है। अगर किसी को लगे कि उन्हें नही आना चाहिए तो यह भी स्वीकार है। मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि को लेकर केपी यादव के बयान पर पलटवार किया कि राजनीति की मर्यादा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे संयम रखते हैं और अपेक्षा की कि राजनीति का स्तर होना चहिए। उन्होंने और उनके पिता ने राजनीति का स्तर बनाकर रखा।
सिंधिया के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सरकारी निवास पर रात्रि भोज को लेकर गृह मंत्री बाला बच्चन बोले डिनर को इस तरह के शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का फैसला पार्टी को तय करना है। यदि नेता सक्रिय है तो ये तो अच्छी बात है। ऐसे आयोजन पूर्व में भी होते रहे हैं। इसको लेकर मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा- सिंधिया बड़े नेता हैं। हर चीज़ को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है।चंदेरी के विधायक बोले यदि अध्यक्ष की बात हो रही तो इसमें गलत क्या है। कांग्रेस सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने कहा- सिंधिया के कद के आगे सभी पद छोटे हैं। फैसला सोनिया गांधी को करना है।मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा राज्यसभा में सिंधिया को जाना चाहिए। मंत्री तुलसी सिलावट ओर प्रभुराम चौधरी के साथ सिंधिया राजपूत के यहां पहुंचे। डॉ गोविंद सिंह ने कहा हर चीज़ को राजनीति से जोड़ना ठीक नही। सिंधिया भोपाल पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के निज निवास पर पधारे !
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सिंधिया के प्रदेश प्रवास के दौरान पूर्व विधायक मंहेंद्र यादव की पुत्री के विवाह समारोह में कोलारस में विवाह रचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today