Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
राकेश सिंह होंगे बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

राकेश सिंह होंगे बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों पर अब विराम लग चुका है| नंदकुमार सिंह चौहान इस्तीफा दे चुके हैं और नए अध्यक्ष जबलपुर सांसद राकेश सिंह होंगे| भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पिछले लंबे समय से चली आ रही अटकलों का दौर बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे लग गया जब नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इसके पहले मंगलवार की मध्यरात तक नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कई दौर की बैठकें हुईं। भाजपा नेता रामलाल से लेकर कई दिग्गज दिनभर मशक्कत में लगे रहे।
बुधवार को सुबह 11 बजे राकेश सिंह के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की खबरों के वायरल होने के कुछ देर पहले नंदकुमार सिंह चौहान के 74 बंगला स्थित उनके बंगले की नामपट्टिका पर लिखे प्रदेश अध्यक्ष को पर्ची चिपकाकर छिपा दिया गया था। दीनदयाल परिसर में नए अध्यक्ष के स्वागत के लिए तमाम तैयारियां होने लगीं। बड़ा पोस्टर भी कुछ घंटे में ही भाजपा प्रदेश दफ्तर पहुंच गया जिसमें राकेश सिंह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व नंदकुमार चौहान की तस्वीरें भी दिखाई दे रही थीं।
राकेश के अध्यक्ष का पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर वाला लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दीनदयाल परिसर में राकेश सिंह का पदभार ग्रहण हुआ। उन्हें बधाई देने के लिए न केवल सीएम बल्कि बाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने का सिलसिला देरशाम तक चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today