Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
रविवार को मप्र में एक करोड़ 49 लाख करेंगे वोटिंग

रविवार को मप्र में एक करोड़ 49 लाख करेंगे वोटिंग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि 19 मई को प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान होगा। यहां एक करोड़ 49 लाख 13 हजार 890 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मालवा और निमाड़ की इन सीटों पर 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें से छह महिला प्रत्याशी हैं।

कांताराव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के प्रदेश में चौथे एवं अंतिम चरण में 76 लाख 15 हजार 610 पुरूष, 72 लाख 86 हजार 594 महिला एवं 484 अन्य मतदाता हैं। इस चरण में 11 हजार 202 सेवा मतदाता, जिनमें 10 हजार 906 पुरूष एवं 296 महिला मतदाता हैं, अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट से करेंगे। 8 संसदीय क्षेत्र में कुल 18 हजार 413 मतदान केन्‍द्रों पर मतदान होगा। 3636 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केंद्र घोषित किए गएहैं। 246 क्विक रेस्पांस टीम त्वरित कार्यवाही के लिए मतदान स्थल पर पहुंचेगी। 1157 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा, 61 मतदान केंद्र दिव्यागों द्वारा संचालित होंगे तथा 4061 क्यू लेस मतदान केंद्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today