Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
सिंधी समाज के 28 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र

सिंधी समाज के 28 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सिंधी समाज के 28 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये। ये लोग बरसों से विस्थापित के रूप में प्रदेश में रह रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में इन सभी विस्थापितों का स्वागत करते हुये कहा कि अब वे मान-सम्मान से रहें, खुद आगे बढ़ें और प्रदेश तथा देश को आगे बढ़ाने के लिये काम करें।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन लोगों को आज नागरिकता मिली है, उनके लिये ये भाव भरे पल खुशी के हैं। इस पल का वे बरसों से इंतजार कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि यह देश और शहर आपका है। सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई सभ्यता के पोषक नागरिक यदि किसी कारण से अपनी जड़ों को छोड़कर हमारे यहाँ आये तो यह देश उनका भी है। उनका यहाँ खुले दिल से स्वागत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्जर की समस्या का जल्दी ही समाधान करेंगे। इस संबंध में नीति बना ली गई है। उन्होंने आगामी एक अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होने वाली चैतीचांद उत्सव के लिये सिंधी समाज को आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today