Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल फुट ओवर ब्रिज गिरा, चार मरे

मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल फुट ओवर ब्रिज गिरा, चार मरे

मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का फुट ओवर ब्रिज गुरुवार की शाम को अचानक गिर गया। इसके मलबे के नीचे चार लोगों की दबने से मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए।

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त फुट ओवर ब्रिज के पास मरम्मत का काम चल रहा था और इसके बाद भी फुट ओवर ब्रिज के पैदल यातायात को बंद नहीं किया गया। गुरुवार की शाम सवा सात बजे अचानक ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया और तुरंत फायर ब्रिगेड और एंबुलैंस मौके पर पहुंच गई। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री वहां पहुंचे और उन्होंने रेलवे व महानगरपालिका की जांच में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today