Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मप्र की पांच सीटों सहित देश की 58 राज्यसभा सीटों पर 23 को चुनाव

मप्र की पांच सीटों सहित देश की 58 राज्यसभा सीटों पर 23 को चुनाव

राज्यसभा की 58 सीटों पर दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा होने से अब उनके लिए चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया है जिसके मुताबिक पांच मार्च को अधिसूचना जारी होगी और 12 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।मध्यप्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है जिनमें से अभी चार भाजपा के पास हैं तो और एक सीट कांग्रेस के कब्जे में है। भाजपा के मेघराज, एल गणेशन, थावरचंद गेहलोत, प्रकाश जावड़ेकर और कांग्रेस के सत्यव्रत चतुर्वेदी शामिल हैं। विधायकों की संख्या के गणित से पांच मे से एक सीट कांग्रेस को मिलना तय है तथा चार सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। भाजपा के सभी पुराने नामों को रिपीट किया जा सकता है तो कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीसीसी चीफ अरुण यादव को दिल्ली भेजने के लिए राज्यसभा का टिकिट देकर वहां भेजने की संभावना है। साथ ही चतुर्वेदी को तीसरी बार अपने प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है। मगर इन दोनों में से तीसरे विकल्प के लिए फिर प्रदेश के बाहर के नेता को चांस मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today