Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मतदान की तारीख में मॉकपोल प्रमाण पत्र भरते पकड़े गए कर्मचारी

मतदान की तारीख में मॉकपोल प्रमाण पत्र भरते पकड़े गए कर्मचारी

भिण्ड कलेक्ट्रेट में पीठासीन अधिकारियों को बुलाकर मॉक पोल के प्रमाण पत्र भराए जा रहे थे कि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने कर्मचारियों को पकड़ लिया।

इस घटना के बाद चुनाव मैदान में ख़ड़े हुए प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉक पोल में ष़ड़यंत्रपूर्वक गड़बड़ी की गई थी। अगर पकड़ में नहीं आते तो निष्पक्ष चुनाव कैसे हो पाता। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने कर्मचारियों को उस समय पकड़ा जब वे मॉक पोल सर्टिफिकेट मतदान फॉर्म भर रहे थे। सभी को एक जगह बैठाया गया था। फार्म मतदान दिनांक के दिन के भरे जा रहे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारियों को फॉर्म कम्प्लीट करने के लिए बुलाया था। ना आने पर सस्पेंड करने की धमकी दी थी। भिण्ड विधानसभा के पीठासीन अधिकारी फोन करके बुलाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today