Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
भोपाल डीआईजी चौधरी सहित आधा दर्जन एसपी को हटाया

भोपाल डीआईजी चौधरी सहित आधा दर्जन एसपी को हटाया

राज्य शासन ने पुलिस में एक सर्जरी करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। भोपाल शहर के डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी को हटाकर पीएचक्यू भेज दिया है तो छह जिलों के एसपी बदले हैं। पुलिस विभाग की पहली सर्जरी से प्रभावित हुए दो एसपी स्तर के अफसरों को जिलों की कमान सौंपी गई है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में प्रशासन शाखा में लंबे समय से जमी आईपीएस अधिकारी अनुराधा शंकर को हटाकर वहां एसटीएफ के एडीजी डॉ. एसडब्ल्यू नकवी की पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक एसडब्ल्यू नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), विपिन कुमार माहेश्वरी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रबंध) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (शिकायत), अशोक अवस्थी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एस.टी.एफ.), श्रीमती अनुराधा शंकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासान) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) बनाया है।
इसी तरह अनंत कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू को पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ, चंचल शेखर पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), योगेश देशमुख पुलिस महानिरीक्षक, एस.ए.एफ., रेंज, ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल जोन, मुरैना, संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल जोन, मुरैना को पुलिस महानिरीक्षक, एस.ए.एफ., ग्वालियर, जेएस कुशवाह पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), रमन सिंह सिकरवार पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू को पुलिस महानिरीक्षक, पीआरटीएस, इंदौर व धर्मेन्द्र सिंह चौधरी
उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (अरबन) को उप पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू और इरशाद वली उप पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट रेंज, बालाघाट को उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (अरबन) बनाया है।
वहीं एसपी स्तर के आठ अन्य अधिकारी भी बदले गए हैं। रूचि वर्धन मिश्रा पुलिस अधीक्षक, जिला खण्डवा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीेचक्यू, जेएस राजपूत पुलिस अधीक्षक, जिला रायसेन के 11 जनवरी के सेनानी 17वीं वाहिनी भिंड के आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें अनूपपुर एसपी, सुनील कुमार पाण्डेय सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर को पुलिस अधीक्षक, जिला खरगौन, सिद्धार्थ बहुगणा पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) के 11 जनवरी के एसपी पीटीएस इंदौर के आदेश में संशोधन करते हुए एसपी खंडवा, डी. कल्याण चक्रवर्ती पुलिस अधीक्षक, जिला, खरगौन को एआईजी पीएचक्यू, विवेक अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, जिला दमोह को एआईजी पुलिस मुख्यालय, अजय सिंह पुलिस अधीक्षक, जिला डिण्डौरी को पुलिस अधीक्षक, जिला बुरहानपुर, आरएस बेलवंशी पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, सागर को पुलिस अधीक्षक, जिला दमोह बनाकर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today